दुनिया लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक के कचरे खासकर प्लास्टिक की बोतलों से परेशान है, ऐसे में शायद ही किसी ने सोचा हो कि ये प्लास्टिक की बोलतें भविष्य के घरों का आधार बन सकती है। दरअसल एक जर्मन बिल्डर ने इसी प्लास्टिक के कचरे को मजबूत आशियाने में बदलने की तकनीक खोज निकाली है। दरअसल होंडुरास के एंड्रियास फ्रोइस ने प्लास्टिक की बोतलों को ठोस ईंटों में तबदील करने की तकनीक विकसित की है, जिसकी मदद से न सिर्फ सीमेंट और ईंटों की बचत होती है बल्कि सीमेंट और कंक्रीट से ज्यादा मजबूत घर भी बन पाता है।
एंड्रियास फ्रोइस प्लास्टिक की बोतलों को ठोस ईंटों में बदलने की तकनीक न सिर्फ मकान बनाने की लागत को आधी करने में सक्षम है बल्कि 300 साल की मजबूती का भरोसा भी देती है।










































