बांग्लादेश के BGB ने उठाया लोगों को ‘जबरन धकेलने’ का मुद्दा, BSF के जवाब ने कर दिया शांत, ढाका बेचैन

0

ढाका: बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के डीजी अशरफुज्जमां सिद्दीकी के नेतृत्व वाले डेलीगेशन की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) डीजी के साथ बैठक हुई है। बांग्लादेश की मीडिया ने कहा है कि नई दिल्ली में दोनों देशों की बॉर्डर फोर्स के डायरेक्टर जनरल-लेवल की बातचीत में भारत से लोगों को भेजने (पुश-इन) की कोशिशों पर दोनों पक्षों ने एक बार फिर अलग रुख अपनाया है। बैठक में इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में एक राय नहीं देखी गई।

प्रथोमोलो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश ने भारत की पुश-इन की कोशिशों को गैर-कानूनी, अमानवीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। भारतीय अधिकारियों ने इसे खारिज करते हुए कहा कि घरेलू कानूनों और तय प्रक्रियाओं के अनुसार गैर-कानूनी विदेशियों को वापस भेज रहा है। ऐसे में इस पर ढाका को एतराज नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here