बात नहीं करने पर बौखलाया युवक, ऑफिस में एक्स गर्लफ्रेंड पर 30 बार चाकू से वार, हत्या के बाद खुद का भी गला रेता

0

 नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली के फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही सहकर्मी और एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 29 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है।बात करने से इनकार करने पर उठाया फैसला

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पटियाला निवासी आरोपित हरजिंदर सिंह और डिंपल दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।प्राथमिक जांच में पता चला है कि डिंपल आरोपी की एक्स गर्लफ्रेंड थी। गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे, जब दफ्तर में काम खत्म हो रहा था, तब आरोपी ने डिंपल को रोककर बात करने का प्रयास किया। डिंपल द्वारा बातचीत से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया।

कार्यालय में मची अफरा-तफरी

आरोपी अपने साथ पहले से ही चाकू लेकर आया था। गुस्से में आकर उसने डिंपल पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। कार्यालय परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। युवती को लहूलुहान करने के बाद आरोपित ने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here