IPS Officer Anu Beniwal: जबलपुर की एएसपी अनु बेनीवाल अपनी बेटी को गोद में लेकर वापस ड्यूटी पर लौट आई हैं। वह प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भी ड्यूटी करती रही हैं। साथ ही दौड़ भी लगाती थी। इंस्टाग्राम पोस्ट पर अनु बेनीवाल ने लिखा है कि इस दौरान 14 किलो वजन भी घटाया है।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात कड़क आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल मैटरनिटी लीव पर चल रही थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। अब अपनी नन्ही परी को लेकर वह ड्यूटी पर लौट आई हैं। बेटी के साथ ड्यूटी पहुंची महिला अफसर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।
10 सप्ताह से छुट्टी पर थीं अनु बेनीवाल
दरअसल, अनु बेनीवाल की मध्य प्रदेश में तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी की छवि है। वह अभी जबलपुर की एएसपी हैं। करीब 10 सप्ताह से अनु बेनीवाल मैटरनिटी लीव पर चल रही थीं। अब वह काम पर लौट आई हैं।
कई रातें बिना सोए बिताईं
ड्यूटी पर लौटने पर के बाद आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट लिखा है। वह बेटी को गोद में लेकर ऑफिस में पहुंची हैं। अनु बेनीवाल ने लिखा कि दस हफ्तों की मैटरनिटी लीव के बाद, अपनी नन्ही बेटी के साथ वापस काम पर लौट आई हूं। इस दौरान कई रातें बिना सोए बिताईं और 14 किलो वजन भी कम किया है।










































