पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरझड़ के वार्ड क्रमांक ३ में स्थित छोटा तालाब अब आसपास निवासरत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। तालाब में लंबे समय से पानी की निकासी और स्वच्छ पानी के आवागमन की व्यवस्था बंद होने के कारण यहां गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है। स्थिति यह है कि तालाब का पानी उपयोग के लायक नहीं रह गया है। वहीं तालाब के आसपास फैली गंदगी और खुले स्थान पर जमा पानी होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण पिछले दो वर्षों से ग्राम पंचायत से तालाब के सौंदर्यीकरण साफ. सफाई और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
पानी की निकासी बंद होने से बिगड़ी तालाब की स्थिति
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम में सौंदर्यीकरण और जल उपलब्धता के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक ३ में इस छोटे तालाब का निर्माण कराया गया था। पूर्व में तालाब में नहर के माध्यम से पानी पहुंचता था और पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था थी। इसके चलते तालाब में जमा पानी खेतों की ओर निकल जाता था तथा प्रत्येक वर्ष नहर के पानी से तालाब में नया पानी भरता रहता था। इससे तालाब का पानी अपेक्षाकृत स्वच्छ बना रहता था और इसका उपयोग भी ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पानी की निकासी का रास्ता बंद होने के साथ ही नहर से स्वच्छ पानी आने की व्यवस्था भी बाधित हो गई है। वर्तमान में बारिश का पानी ही तालाब में जमा होता है जो ओवरफ्लो होने पर बाहर निकल जाता है ,जबकि शेष पानी लंबे समय तक तालाब में ही ठहरा रहता है। पानी के ठहराव के कारण धीरे धीरे तालाब में गंदगी बढ़ती जा रही है और उससे निकलने वाली दुर्गंध आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। तालाब में आसपास के लोगों द्वारा कचरा भी डाला जा रहा है जिससे इसकी स्थिति और खराब होती जा रही है। पानी दूषित होने के कारण मछलियां भी मरकर पानी की सतह पर आ जाती हैं और लंबे समय तक वहीं पड़ी रहने से दुर्गंध फैलती है। गर्मी के दिनों में जब तालाब का पानी सूखने लगता है तब स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कीचड़, गंदगी और सडऩ के कारण आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में तालाब में जमा पानी इतना दूषित हो चुका है कि इसका किसी भी प्रकार के घरेलू उपयोग में इस्तेमाल करना संभव नहीं रह गया है। यहां तक कि तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को कपड़े धोने जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यदि तालाब की नियमित साफ. सफाई कराकर पानी के आवागमन और निकासी की व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी जाए तो इसकी स्थिति में सुधार हो सकता है। इससे तालाब का उपयोग जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के साथ ही सिंचाई के स्रोत के रूप में भी किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की है कि तालाब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसका समुचित सौंदर्यीकरण कराया जाए।
तालाब का पानी गंदा होने से ग्रामीणों में आक्रोश है – रणजीत भलावी
ग्रामीण रणजीत भलावी ने बताया कि तालाब का पानी निकलने का पाइप यहां पर लगा हुआ है पर उसे बंद कर दिया गया है। आगे खेत वालों ने जिस कारण से तालाब में पूरा गंदा पानी है तीन चार वर्ष पहले या बंद हुआ था तब से समस्या है। पानी यहां पर जमा रहता है सडक़र बदबू करता है किसी काम का यह रह नहीं गया है कपड़े भी इसमें धूल नहीं सकते हैं। पंचायत को कहा गया है पर कोई ध्यान नहीं देता है हमारे यहां परेशानी बहुत है शादी के समय जब बारात आती है तो नाचने वालों का डर लगा रहता है। इसे साफ सुथरा कर नाली खुलवाना चाहिए और सफ ाई करना चाहिए ताकि पहले जैसा शुद्ध पानी इसमें आ सके और निकल सके।
तालाब में सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की है बारिश का पानी जमा होने से हो रही परेशानी – अमन पटले
ग्रामीण अमन पटले ने बताया कि तालाब में सबसे बड़ी समस्या गंदा पानी है इसमें बाहर का पानी नहीं आता है बारिश का जमा होता है ओवरफ्लो से जितना निकलता है बाकी यहीं पर एकत्रित रहता है। जिससे गंदगी और बढ़ती जा रही है उपयोग कुछ नहीं है आसपास के निवासरत लोग इसमें कचरा भी डालते हैं लडक़े बच्चों का डर बना रहता है। गंदगी यहां सबसे बड़ी समस्या है २ वर्ष पहले साफ सफ ाई के नाम पर इसे खाली किया गया था फि र कुछ नहीं हुआ जैसा का वैसा फि र पानी जमा हो गया है। इस कारण से जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं हमारे यहां दो बोर है वह उपयोग लायक नहीं है। इसमें तो पहले कचरा यहां से साफ सफाई करें और पानी निकासी की व्यवस्था बनाए तो ही कुछ हो सकता है।










































