बॉलीवुड की विवादित फिल्में:रांझणा, बॉम्बे से लेकर तेरे बिन लादेन तक, भारत में हिट होने के बावजूद विदेश में बैन कर दी गईं ये बॉलीवुड फिल्में

0

हर साल बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रिलीज होती हैं जो अपने कंटेंट के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनकी रिलीज से पहले तो विवाद होता है हालांकि बाद में ये फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित होती हैं। ऐसी ही कई फिल्में हैं जिन्हें भारत में तो खूब पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन आपत्तिजनक कंटेंट के चलते इन्हें पाकिस्तान समेत कई देशों में बैन कर दिया गया। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-

ओह माय गॉड- 2012

परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड अपनी कहानी को लेकर काफी विवादों में थी। फिल्म में कांजीलाल मेहता बने परेश रावल ने सभी भगवानों के खिलाफ कोर्ट केस किया था, जिसके चलते उन्होंने कई नाजुक मुद्दे छेड़े थे। फिल्म में भगवान के नाम पर बिजनेस चलाने वालों को भी आड़े हाथों लिया गया है। विवादों में रहने के बावजूद फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया था, हालांकि इसे कई देशों में बैन कर दिया गया था।

द डर्टी पिक्चर- 2011

साल 2011 में रिलीज हुई द डर्टी पिक्चर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में विद्या बालन ने पॉपुलर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का बोल्ड किरदार निभाया था। विद्या के साथ फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर भी लीड रोल में थे। इस फिल्म में कई जगह बेहद बोल्ड कंटेंट और डायलॉग्स दिखाए गए हैं, जिसके चलते इसे कुवैत में बैन कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ भारत में फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता था।

डेली बेली-2011

इमरान खान स्टारर फिल्म डेली बेली साल 2011 में युवाओं द्वारा काफी पसंद की गई थी, हालांकि फिल्म में गाली-गलौज होने के कारण लोगों ने फिल्म रिलीज से पहले काफी आपत्ति जताई थी। इस फिल्म का एक गाना ‘भाग डीके बोस’ भी डबल मीनिंग होने के चलते विवादों में था। गालियों को चलते फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था, जिसके बाद नेपाल में इस फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया था।

रांझणा- 2013

सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल स्टारर फिल्म रांझणा ने भारत में बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। साल 2013 की इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुस्लिम लड़की की भूमिका निभाई थी जिसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो जाता है। फिल्म में हिंदु-मुस्लिम लव स्टोरी होने के चलते पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के लोगों का कहना था कि सोनम ने मुस्लिम होने के बावजूद दो हिंदू लड़कों से प्यार किया, जो पूरी तरह गलत है।

उड़ता पंजाब- 2016

साल 2011 की फिल्म उड़ता पंजाब में पंजाब में बढ़ रहे ड्रग के सेवन पर रोशनी डाली गई थी। फिल्म में राज्य की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कई सीन कट करवाए गए थे। पंजाब की कई जगहों के नाम दिखाने वाले सीन को भी रीशूट किया गया था, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाई थी। विवादों के बाद भी फिल्म को भारत में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन गालियों के चलते पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here