‘मर्दों से नफरत’ वाली साक्षी झा के बचाव में आए समय रैना, बोले- दिखा दो उसे मर्द अच्छे इंसान भी होते हैं

0

समय रैना के कॉमेडी शो India’s Got Latent सीजन 2 के हालिया एपिसोड में साक्षी झा नाम की एक कंटेस्टेंट आई थी, जिसने खुद को ‘मर्दों से नफरत’ करने वाली बताया था। साथ ही मर्दों को लेकर काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस कारण साक्षी लोगों के निशाने पर आ गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। बहुत से यूजर्स ने साक्षी झा को ‘टॉक्सिक’ बताया और गालियां तक दीं। अब समय रैना ने साक्षी का बचाव किया है और लोगों से अपील की है कि वो विनम्रता दिखाएं और दयालु बनें।

समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साक्षी झा का बचाव करते नजर आए, जो बिहार की एक टीचर भी है। इस वीडियो को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया और ‘लव यू समय रैना’ भी लिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here