‘सलमान खान को क्या हुआ?’, एक्टर की हालत देख फैंस बुरी तरह घबराए- बहुत दुख हो रहा है, बीमारी तो नहीं?

0

हाल ही सलमान खान मुंबई में एक इवेंट में नजर आए, और वहां उनका हाल देख फैंस घबरा गए और परेशान हैं। वो एक्टर की हालत को देख उनकी सेहत को लेकर चिंता में पड़ गए हैं। 60 साल के सलमान अचानक से एकदम बूढ़े नजर आ रहे थे, चेहरा भी एकदम मुरझाया हुआ, स्किन लटकी हुई और झुर्रियां नजर आईं। सलमान को इस रूप में देख फैंस परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर सलमान की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे, जिन पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल, सलमान शुक्रवार, 18 जुलाई को स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने अथॉरिटी के एडवांस्ड डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान, एक्टर ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं। इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने लगे, पर उनमें सलमान का हुलिया देख फैंस डर गए।सलमान को देख फैंस ने पूछना शुरू कर दिया कि वो तो ठीक तो हैं? कहीं उन्हें कोई हेल्थ इशू तो नहीं? आखिर एकदम से वह इतने पतले और बूढ़े क्यों दिखने लगे? एक फैन ने X पर लिखा, ‘सलमान बीमार दिख रहे हैं। भगवान उन्हें सलामत रखे।’ एक ने लिखा, ‘ये बीमार दिख रहे हैं, शायद कोई हेल्थ इशू है।’

‘फिल्म में भाई अकेले 50 से भिड़ जाते हैं, यहां चमक गायब है’

एक और का कमेंट है, ‘यह देखकर सच में दुख होता है। आप साफ देख सकते हैं कि उनकी आंखों में कितनी थकान झलक रही है। लग रहा है कि वो बीमार हैं। फिल्मों में तो ‘भाई’ अकेले ही 50 लोगों से भिड़ जाते हैं, लेकिन अभी सलमान को देखिए- उनका वो खास अंदाज और चमक पूरी तरह गायब हो गई है। साफ पता चल रहा है कि उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सलमान खान को क्या हुआ है? क्या वह किसी बीमारी से जूझ रहे हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here