महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस की बनाई फिल्म ‘राव बहादुर’, जिसे वेंकटेश महा डायरेक्ट कर रहे हैं और जिसमें सत्यदेव लीड रोल में हैं। ये एक बिल्कुल अनोखा और अलग एक्सपीरियंस लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
महेश बाबू की ‘राव बहादुर’ के शानदार फर्स्ट लुक से दर्शकों को इम्प्रेस करने के बाद मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने इस फिल्म को आने वाले सबसे अनोखे और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया है। फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स ने अब ‘जस्ट अ टीजर’ नाम की एक और झलक रिलीज की है, जो बहादुर राजकुमार के रोल में सत्यदेव स्टारर इस एपिक साइकोलॉजिकल ड्रामा के विजन को और भी करीब से दिखाती है।
महेश बाबू की फिल्म ‘राव बहादुर’
अब ‘राव बहादुर’ की दुनिया में कदम रखने का समय आ गया है क्योंकि आखिरकार ‘जस्ट अ टीजर’ सामने आ चुका है। फोबिया, भ्रम और बेमिसाल एंटरटेनमेंट से भरपूर यह टीजर एक बिल्कुल अलग और अनोखे सिनेमाई एक्सपीरियंस का वादा करता है। यह झलक एक ऐसी दुनिया की तरफ इशारा करती है जो तेलुगू सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी है और यह दर्शकों के बीच एक हलचल पैदा कर देगी। सत्यदेव एक कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि फिल्म का ओवरऑल कैनवस बेहद खूबसूरत, ग्रैंड और विजुअली शानदार लग रहा है।
महेश बाबू ने दिखाई पहली झलक
सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर सत्यदेव स्टारर ‘राव बहादुर’ का ‘जस्ट अ टीजर’ शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘याद रखिए… यह सिर्फ एक टीजर है.!! #RaoBahadur के इस असाधारण विजन को पर्दे पर उतारने के लिए मुझे इस टीम पर वाकई बहुत गर्व है, 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।’










































