प्रणित मोरे ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर आखिरकार शेयर किया वीडियो, कहा- प्लीज मुझे एक मौका दे दो

0

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार लोगों का गुस्सा इसपर फूट रहा है। इंडस्ट्री के सितारों से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग, सीएम फडणवीस तक शामिल हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को समाज के लिए खतरनाक बताया है। अब प्रणित मोरे एक वीडियो के साथ खुद सामने आए हैं और माफी मांगते हुए अपनी बातें रखने की कोशिश की है।

प्रणित ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें इसके लिए काफी हेट मिल रहे हैं और उन्हें लगता है कि ये वो डिजर्व भी करते हैं। हालांकि, प्रणित के इस वीडियो पर उन्हें चाहने वाले दौड़ पड़े हैं और कहा है कि गलतियां इंसानों से ही होती है, हम आपको प्यार करते हैं प्रणित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here