बीजिंग: चीन का कहना है कि कुछ विदेशी खुफिया एजेंसियां कछुओं और मछलियों को उसके खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। चीन का दावा है कि विदेशी एजेंसियां जासूसी के नए उपकरणों (मछली-कछुओं) के जरिए संवेदनशील समुद्री डेटा इकट्ठा कर रही हैं। चीन ने इसे अपने समुद्र तट के आसपास एक सीक्रेट वॉर कहा है। चीन का दावा दिखाता है कि समुद्र में प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें तनाव की वजह बन रहा है।
चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय ने दावा किया है कि विदेशी जासूसी और खुफिया एजेंसियां देश के समुद्री इलाकों की निगरानी के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं, जिनमें सेंसर लगे जानवरों का इस्तेमाल भी शामिल है। शुक्रवार को मंत्रालय ने चेतावनी दी कि चीन के आसपास के समुद्रों में अदृश्य गुप्त युद्ध चल रहा है।










































