मध्य प्रदेश पुलिस में वर्षों से लंबित नियमित पदोन्नति प्रक्रिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद निर्णायक दौर में पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर के करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों के रेगुलर प्रमोशन की प्रक्रिया 48 घंटे में पूरी करने के निर्देश दिए थे।करीब 600 पुलिसकर्मी प्रमोशन-डिमोशन की प्रक्रिया से प्रभावित हुए
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एसपी और शाखा प्रभारियों को लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसका असर रतलाम में भी दिखाई दिया, जहां करीब 600 पुलिसकर्मी प्रमोशन-डिमोशन की प्रक्रिया से प्रभावित हुए।










































