नई दिल्ली: भारत सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक जैसे नियम बनाने पर विचार कर रही है। सरकार को WhatsApp के प्रस्तावित ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर चिंता है। अधिकारियों को डर है कि इससे किसी और का रूप धरने (impersonation), ऑनलाइन धोखाधड़ी और ‘ डिजिटल अरेस्ट ‘ स्कैम का खतरा बढ़ सकता है।
मानक बनाने पर चल रहा काम
सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) देश में चल रही मैसेजिंग सेवाओं के लिए कॉमन स्टैंडर्ड्स (मानक) बनाने पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम का मकसद यह पक्का करना है कि सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक जैसे नियम लागू हों और उनके फीचर्स को लेकर सरकार के फैसलों को स्पष्ट कानूनी आधार मिले।










































