PBKS vs RR Live Score: आईपीएल 2026 में आज 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। पंजाब और राजस्थान इस सीजन में छक्के लगाने के मामले में सबसे विस्फोटक टीमों में रही हैं। पावरप्ले में दोनों टीमों गेंदबाजों पर हावी रही है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), प्रियांश आर्य, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर अलग-अलग सिक्स-हिटिंग चार्ट में आगे हैं, इसलिए मुल्लांपुर में खेले जाने वाला यह मुकाबला छक्कों की बारिश वाला हो सकता है।
पंजाब किंग्स ने प्रति पारी लगभग 15 छक्कों (14.8) के औसत के साथ इस सूची में सबसे आगे है, जबकि राजस्थान रॉयल्स का औसत 9 छक्के प्रति पारी है। टीम के तौर पर सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में हैदराबाद (92) पहले, पंजाब (89) दूसरे और राजस्थान (72) चौथे स्थान पर है। वहीं, खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी 32 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि प्रियांश (25) और श्रेयस (21) भी टॉप-3 में हैं।
जेन-नेक्स्ट की भिड़ंत
इस मैच में नई पीढ़ी के सलामी बल्लेबाजों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। सूर्यवंशी, जायसवाल, प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह आमने-सामने होंगे। चारों ने इस सीजन अपनी टीमों के लिए शानदार योगदान दिया है और पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दिलाई है।
युवा ओपनर पर होगी निगाहें
प्रभसिमरन ने 6 पारियों में 287 रन 57.4 की औसत और 193 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जबकि प्रियांश ने 249 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 254 रन जोड़े हैं। दूसरी ओर जायसवाल ने आठ पारियों में 255 रन बनाए हैं, जबकि सूर्यवंशी 357 रन, 235 के स्ट्राइक रेट और एक शतक के साथ सबसे प्रभावशाली रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम के युवा ओपनर शुरुआती ओवरों में ज्यादा असर छोड़ते हैं










































