इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट को शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। महिला टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान करने वाली पहली टीम बन गई है।
टीम की कमान नैट साइवर-ब्रंट को मिली है। वहीं, चार्ली डीन को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच न खेलने वाली तीन अनकैप्ड खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है। 18 साल की स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलमैन, इस्सी वोंग और लॉरेन फिलर को महिला टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में पहली बार जगह दी गई है। वहीं, डैनी व्याट-हॉज अपना आठवां टी20 विश्व कप खेलेंगी।










































