‘लेके पहला-पहला प्यार…’, कलेक्टर शीला दाहिमा की सुरीली आवाज सुनकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, दो साल पुराने वीडियो की हो रही चर्चा

0

Sheopur Collector: श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा के एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। वह अपनी सुरीली आवाज में लेके पहला-पहला प्यार गाने को गा रही हैं। साथ ही इस पर डांस कर रही हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना है।श्योपुर: लेके पहला-पहला प्यार, भरके आंखों में घुमार, जादू नगरी से आया है कोई जादूगर… श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा की सुरीली आवाज में यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही उनकी आवाज की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन अब चर्चा हो रही है।सीआईडी फिल्म का है गाना

दरअसल, यह गाना 1956 में बनी फिल्म सीआईडी का है। इसे शीला दाहिमा ने अपनी आवाज में गाया है। साथ ही वह इस गाने पर डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। उन्होंने गाने में अन्य साथियों के साथ हर स्टेप को फॉलो किया है।

मेला का बताया जा रहा है वीडियो

कलेक्टर शीला दाहिमा एक कालाकार भी हैं। संगीत में उन्हें काफी दिलचस्पी है। इस पुराने वीडियो को श्री हजारेश्वर मेला मैदान का बताकर वायरल किया जा रहा है। लेकिन यह वीडियो उनके सोशल मीडिया पर अकाउंट पर दो साल पहले अपलोड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here