एलन मस्क ने लोगों को स्मार्ट बनने का तरीका बताया है। Elon Musk ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके कहा है कि वीडियो गेम खेलें या मूर्ख बनें। इसका साफ मतलब समझ आ रहा है कि एलन मस्क का मानना है कि वीडियो गेम के मामले में सिर्फ दो ही ऑप्शन हैं। या तो आप उन्हें खेलें और ज्यादा स्मार्ट बनें या फिर उन्हें ना खेलें और बेवकूफ बने रहें। भले ही वीडियो गेम में समय बर्बाद करने पर आपको अपने माता-पिता से डांट पड़ती हो, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का मानना है कि वीडियो गेम असल में इंसानों को ज्यादा स्मार्ट बना सकते हैं और यह सिर्फ मस्क का दावा नहीं है। आइये, डिटेल में जानते हैंआपके पास सिर्फ दो ऑप्शन
बता दें कि एलन मस्क का यह सुझाव एक स्टडी के जवाब में आया है। इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग अक्सर वीडियो गेम खेलते हैं, उन्होंने कॉग्निटिव टेस्ट यानी दिमागी क्षमता की जांच में उन लोगों से बेहतर प्रदर्शन किया जो गेम नहीं खेलते थे।
एक्सरसाइज और वीडियो गेम खेलने से मेंटल हेल्थ और सोचने-समझने की क्षमता को मिलने वाले फायदों का विवरण नाम की एक स्टडी पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा कि वीडियो गेम खेलो या बेवकूफ बनो। तुम्हारे पास बस यही 2 ऑप्शन हैं। इस रिसर्च से पता चला कि जो लोग रोजाना गेम खेलते हैं, उनका दिमाग टेस्ट के दौरान बहुत तेजी से काम करता है। गेम खेलने वाले एक बड़े इंसान का दिमाग बिना गेम खेलने वाले खुद से करीब 14 साल छोटे इंसान जितना तेज निकला।









































