10 साल का बीमा कौन सा होता है? जानें बचत का सही रास्ता या फिर नुकसान का है सौदा

0

नई दिल्ली: देश में कई सारी बीमा कंपनियां लोगों को कई प्रकार के इंश्योरेंस की सुविधा देती हैं। लोग अपनी जरूरतों और भविष्य को देखते हुए बीमा पॉलिसी का चुनाव करते हैं। ऐसे में एक सवाल यह है कि 10 साल का बीमा कौन सा होता है? 10 साल के बीमा की बात करें तो यह एक जीवन सुरक्षा कवच की तरह होता है, जो केवल 10 साल के लिए होता है।

इस बीमा अवधि के दौरान यानी कि 10 साल के अंदर अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो बीमा की पूरी राशि बीमित व्यक्ति के नॉमिनी को मिलती है। आइए इस 10 साल के बीमा के बारे में जानते हैं। इसके साथ ही इसके फायदे और नुकसान को भी जानेंगे।

10 साल का बीमा कौन सा होता है?

10 साल का बीमा एक निश्चित समय के लिए पॉलिसीधारक को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी के सक्रिय (एक्टिव) होने के दौरान हो जाती है तो पॉलिसी की तय राशि या पूरी बीमा राशि उसके नॉमिनी को दे दी जाती है। वहीं, अगर बीमा प्रीमियम की अवधि पूरी होने या समय बीतने के बाद भी पॉलिसीधारक जीवित (जिंदा) रहता है तो उसका बीमा कवर खत्म हो जाता है। बशर्ते कि पॉलिसी को रिन्यू ना कराया जाए। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here