शर्मनाकः डोप उल्लंघन करने वालों देशों में भारत सबसे आगे, AIU की जून 2026 लिस्ट में शीर्ष पर बरकरार

0

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) की डोपिंग उल्लंघन करने वालों की वैश्विक सूची में भारत 162 नाम के साथ सबसे ऊपर बना हुआ है। यह एक बार फिर उस बड़ी समस्या को दिखाता है जो देश के खेल जगत को प्रभावित कर रही है। इस सूची में कीनिया 148 नाम के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर रूस है जहां 60 से अधिक मामले मिले हैं।

इस सूची में डोपिंग उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेल रहे लोग शामिल हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने डोपिंग के अलावा अन्य उल्लंघन किए हैं जैसे कि नमूने से छेड़छाड़, परीक्षण से बचना, तस्करी या अपने रहने के स्थान की जानकारी नहीं देना। इन उल्लंघनों के लिए भी डोपिंग उल्लंघन जैसी ही सजी मिलती है।

विश्व एथलेटिक्स द्वारा स्थापित एआईयू एक स्वतंत्र डोपिंग रोधी निगरानी संस्था है। इसका अधिकार क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ पर है। पिछले दो वर्षों से डोपिंग उल्लंघन करने वालों की सूची में सबसे ऊपर रहने के कारण विश्व एथलेटिक्स ने अप्रैल में भारत को डोपिंग के ’बहुत अधिक’ जोखिम वाले देश के रूप में भी चिह्नित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here