MLC 2026: नाइट राइडर्स ने पहली बार बनी एमएलसी चैंपियन, फ्रेंचाइजी ओनर शाहरुख खान ने जमकर लुटाया प्यार

0

नई दिल्ली: लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 का खिताब जीत लिया है। ओकलैंड कोलिजियम के मैदान पर खेले गए फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ हुए मुकाबले में नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर एक रन से जीत मिली। यह टीम का एमएलसी में पहला खिताब है। लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हैं।

शाहरुख खान ने टीम को बधाई दी

एमएलसी का खिताब जीतने के बाद शाहरुख खान ने एलए नाइट राइडर्स की टीम के साथ खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। शाहरुख ने एक्स पर लिखा, ‘एसएकेआर स्टेडियम। चैंपियनशिप… अमेरिका में क्रिकेट… शानदार सुनील नरेन, जेसन होल्डर, रसेल और पूरी टीम। एकदम बेहतरीन। आप सभी ने कहा था कि हम सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि जीतने आए हैं और आपने यह करके दिखाया। आप सभी को बहुत प्यार… कोरबो लोरबो जीतबो!’मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत 2023 में हुई थी। पहले तीन सीजन में एलएकेआर की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी। इस बार पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने के बाद टीम ने फाइनल में एंट्री मारी और 2024 के चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम को हराकर खिताब भी जीत लिया। इसी सीजन फ्रेंचाइजी ने कैलिफोर्निया में अपना स्टेडियम नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड तैयार करवाया है। उसपर इस बार मैच भी खेला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here