सुकेश चंद्रशेखर मामले में Nora Fatehi की टीम ने दी सफाई, कहा- ‘वो आरोपी नहीं.

0

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही की कानूनी टीम ने साफ किया है कि एक्ट्रेस आरोपी नहीं, बल्कि गवाह हैं। अदालत में पेशी टलने के बाद अब सुनवाई 6 नवंबर को होगी।बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होनी थी, जहां नोरा को गवाही देने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वह अदालत में पेश नहीं हुईं। इसके बाद उनकी कानूनी टीम ने सामने आकर साफ किया है कि नोरा इस मामले में न तो आरोपी हैं और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप है। उन्हें केवल अदालत की मदद के लिए गवाह के तौर पर बुलाया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-800 करोड़ पार करते ही Jailer 2 की कमाई में भारी गिरावट, क्या 1000 करोड़ तक पहुंचेगी फिल्म?)

क्यों अदालत में पेश नहीं हुईं नोरा?

नोरा की कानूनी टीम के मुताबिक, उन्हें कोर्ट का बुलावा बहुत कम समय पहले मिला था। इसके अलावा, पहले से तय काम के कारण उनके लिए दिल्ली पहुंचना संभव नहीं था। उनके वकील अदालत में पेश हुए और नोरा को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देने की मांग की। अदालत ने उनकी अर्जी पर सुनवाई के बाद मामला 6 नवंबर तक टाल दिया और नोरा के लिए नया बुलावा जारी किया।

क्या है सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मामला?

यह मामला सुकेश चंद्रशेखर पर लगे करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी और जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ा है। आरोप है कि उसने दिल्ली की रोहिणी जेल में रहते हुए खुद को केंद्र सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूले थे। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की जांच की थी और आरोप पत्र भी दाखिल किया था। इस मामले में नोरा फतेही से पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान सुकेश और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ नोरा के कथित संपर्कों को लेकर सवाल किए गए थे। वहीं, फिलहाल, नोरा की कानूनी टीम ने साफ कर दिया है कि इस मामले में उनकी भूमिका केवल गवाह की है। अब सभी की नजरें 6 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here