सेंसेक्स में लगभग 300 पॉइंट की मजबूती, 15,700 पॉइंट से ऊपर है निफ्टी; फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीदारी, निफ्टी मीडिया में 5% का उछाल

0

घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। बीएसई सेंसेक्स 52,100 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। एनएसई निफ्टी 15,700 की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स और स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 1% का उछाल है। बाजार को फार्मा, सरकारी बैंक, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी मीडिया में 5% का उछाल है।

एशियाई बाजारों की तरह भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 150 पॉइंट बढ़त के साथ खुला। निफ्टी लगभग 50 पॉइंट के उछाल के साथ 15,692 पर खुला और कारोबार के दौरान 15,741 के हाई तक गया। निफ्टी का ऑल टाइम हाई 15,800 पॉइंट का है जो कल यानी बुधवार को बना था।आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,300 तक गया था।

निफ्टी को शुरुआती मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और JSW स्टील जैसे दिग्गजों से मिल रही है। इस पर दबाव बनाने वाले टॉप 5 शेयरों में ITC, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स ICICI बैंक और बजाज ऑटो शामिल हैं।

वित्तीय परिणाम
आज इन कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं: SAIL, NHPC, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स, सेरा सैनिटरीवेयर, मझगाव डॉक, ईक्लर्क्स सर्विसेज, रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज, टाइड वॉटर ऑयल, नेशनल फर्टिलाइजर्स और मयूर यूनिकोटर्स।

कंपनीमार्च 2021मार्च 2020दिसंबर 2020डिविडेंड
शंकरा बिल्डिंग प्रॉडक्ट11.00 करोड़11.30 करोड़21.80 करोड़
अंबिका कॉटन मिल्स28.90 करोड़10.40 करोड़21.10 करोड़35.00 रुपए
विधि स्पेशियलिटी फूड11.90 करोड़10.20 करोड़10.50 करोड़
सेरा सैनेटरीवेयर49.26 करोड़35.18 करोड़30.33 करोड़13.00 रुपए
मझगाव डॉक259 करोड़74.90 करोड़141 करोड़1.83 रुपए
सेंचुरी प्लाईबोर्ड86.60 करोड़37.00 करोड़65.90 करोड़

52 वीक हाई
एनएसई के टॉप 100 शेयरों में डिवीज लैब, टाटा कंज्यूमर, SBI कार्ड्स, पावर ग्रिड और टाइटन इंडस्ट्रीज के शेयर आज 52 वीक हाई पर गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here