सेंसेक्स में 1,400 अंकों की तूफानी तेजी, इन 4 कारणों से उछला शेयर बाजार

0

शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी है। सेंसेक्स 1400 अंक उछलकर 74000 के पार निकल गया है।भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी लौट आई है। गुरुवार को सेंसेक्स 1400 अंकों की तेजी के साथ 74,000 के पार निकल गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 342.45 अंकों की मजबूती के साथ 22,983.35 अंक पर पहुंच गया है। बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी IT, बैंकिंग और कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी से लौटी है। हालांकि, वोलैटिलिटी बढ़ी, और इंडिया VIX 1% से ज्यादा बढ़ा है। आइए समझते हैं कि बाजार में क्यों लौटी है तेजी और आगे के लिए क्या हैं संकेत?

इन 4 कारणों से बाजार में जबरदस्त रैली

IT शेयरों में तेजी: गुरुवार को निफ्टी IT इंडेक्स 2.4% चढ़ा और लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ तीन दिनों में करीब 9% उछल गया।

2. रुपये में मजबूती: भारतीय रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 31 पैसे मजबूत होकर 94.86 पर पहुंच गया। RBI के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप, नकदी नियंत्रित करने के उपायों और डॉलर में तेजी के दांव से निवेशकों के पीछे हटने से रुपये को सहारा मिला।3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: वैश्विक आपूर्ति जोखिम और शिपिंग लागत को लेकर चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतें 1 डॉलर से ज्यादा गिर गईं। ब्रेंट क्रूड 1.64% टूटकर 104.30 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.05% गिरकर 94.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

4. निफ्टी में 23,000 तक जाने की संभावना: निफ्टी के लिए 22,550 का स्तर अहम है। इसके ऊपर टिकने और 22,800 का रेजिस्टेंस पार करने पर इंडेक्स 23,000–23,150 तक जा सकता है।

5 दिनों में सेंसेक्स 1,715 अंक उछला

गुरुवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 12:27 बजे सेंसेक्स 1,223.74 अंक की बढ़त के साथ 74,005.63 पर कारोबार कर रहा था। पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स 1,715.21 अंक चढ़ा है। गुरुवार को बाजार 72,965.80 पर खुला और कारोबार के दौरान 74,028.70 के उच्चतम स्तर तथा 72,896.38 के निचले स्तर तक पहुंचा। सेंसेक्स का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 86,159.02 और निचला स्तर 71,292.88 है।

निवेशकों की संपत्ति कितनी बढ़ी

शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों की संपत्ति 76,832 करोड़ रुपये बढ़ गई है। दरअसल, 14 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,70,40,146 करोड़ था जो आज 12.30 बजे तक बढ़ कर 4,71,16,979 करोड़ रुपये हो गया है। इससे निवेशकों की बंपर कमाई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here