सेना के साथ NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा, दो पर्यटकों के शव चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजे जाएंगे

0

बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से शुरू किया गया। बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नौकाओं की मदद से लापता लोगों को खोज रही हैं।

तमिलनाडू सरकार ने भी की एयरपोर्ट से शव घर तक पहुंचाने की व्यवस्‍स्था

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी नेता अर्नब दासगुप्ता ने बताया कि शव को प्लेन से तमिलनाडु के त्रिच ले जाया जाएगा तमिलनाडू सरकार ने भी एयरपोर्ट से शव घर तक पहुंचाने की व्यवस्‍स्था की है। पहले 11:00 चार्टर्ड प्लेन आने की बात कही गई थी. लेकिन अब दोपहर 3:00 तक प्लान आने की संभावना है।

बरगी बांध दुर्घटना में सौभाग्य अलगन 42 वर्ष एवं काकूलाझी 38 वर्ष के शवों को चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजा जाएगा। अभी एक चार्टर्ड प्लेन पहुंचा है। परिवार के दो सदस्य रवाना किए जाएंगे, एक और चार्टर्ड प्लेन आना है जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों को लिया ले जाए जाएंंगे।

दोनों मृतक आयुध निर्माणी में कार्यरत और कामरान के स्वजन थे

दोनों मृतक जबलपुर के आयुध निर्माणी में कार्यरत और कामरान के स्वजन थे। ककलांजी कामरान की पत्नी और सौभाग्य उनकी भाभी थीं। कामरान तमिलनाडु से आए अपने माता-पिता एवं भाई भाभी के परिवार के साथ में बरगी बांध में घूमने गए थे। तभी क्रम डूबने से कामरान उसकी पत्नी भाभी कामरान का भतीजा डूब गए थे। कामरान उसके बेटे तमिल और भतीजा मयूरन अभी लापता हैंं।

30 घंटे से ज्यादा समय से शव रखे हुए हैं

कामराज के परिवार के मृत सदस्यों के शव दोपहर तक तमिलनाडु एयरलिफ्ट किया जा सकते हैं। 30 घंटे से ज्यादा समय से शव रखे हुए हैं. स्वजन तमिलनाडु के गृह ग्राम में अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। शवों को जल्दी पहुंचने के लिए एयरलिफ्ट करने को लेकर प्रशासन की ओर से बातचीत कर व्यवस्था बनाने के प्रयास हो रहे हैं।

खमरिया में कार्यरत कामराज का परिवार भी था शामिल

​हादसे में आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामराज का परिवार शामिल था। कामराज अपनी पत्नी बच्चे तमिलनाडु से आए माता-पिता एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here