बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) और एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म एक दिन (Ek Din) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म एक दिन रिलीज होने के बाद से अपनी कहानी और कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म एक दिन को काफी खराब रिव्यू मिल रहे हैं। अब इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म एक दिन ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही फुस्स हो गई है। फिल्म एक दिन ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले दिन फुस्स हुई ‘एक दिन’
साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म एक दिन की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म एक दिन अपने ओपनिंग डे पर काफी कमजोर साबित हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये कमा पाई है। फिल्म की कमाई के आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म एक दिन की कमाई की ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
साई पल्लवी ने किया डेब्यू
एक्ट्रेस साई पल्लवी ने जुनैद खान की मूवी एक दिन से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। साई पल्लवी की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म फ्लॉप होती नजर आ रही है। साई पल्लवी ने इस फिल्म को स्क्रिप्ट्स और मजबूत रोल की वजग से सेलेक्ट किया था।
अब तक सफल नहीं हो पाए जुनैद खान
आमिर खान के बेटे जुनैद खान अभी तक बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए हैं। जुनैद खान अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही है। फिल्म एक दिन को लेकर आपकी क्या क्या है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।









































