‘हंगामे से नहीं मिलता राजनीतिक लाभ, संसद चलाने में करें सहयोग’, मॉनसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री की विपक्ष से दो टूक

0

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

सत्र से पहले सरकार ने बुलाई बैठक

सर्वदलीय बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा कि संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सरकार ने आज सभी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि वे सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here