नई दिल्ली: 5 जुलाई का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में बहुत खास माना जाता है। इसी दिन साल 1960 में देश के सबसे महान निवेशक राकेश झुनझुनवाला का जन्म हुआ था। लोग उन्हें प्यार से शेयर बाजार का ‘बिग बुल’ और ‘ भारत का वॉरेन बफे ‘ भी कहते थे।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे झुनझुनवाला ने महज 5000 रुपये की मामूली रकम से बाजार में कदम रखा था। अपनी दूरदर्शी सोच, गजब के धैर्य और सूझबूझ के दम पर उन्होंने करीब 40,000 करोड़ रुपये का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया। 14 अगस्त 2022 को मुंबई में 62 वर्ष की आयु में राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया था।










































