Oil तेल की खोज में भारत पहुंचेगा वहां, कोई नहीं गया जहां, ₹95000 करोड़ का बजट तैयार, होर्मुज संकट से सबक

0

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हुए हालिया युद्ध के दौरान भारत समेत कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। अब भारत ने घरेलू कच्चे तेल की खोज को बड़े पैमाने पर बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।इस साल फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का निकलना मुश्किल हो गया था। वहां से भरपूर मात्रा में तेल और गैस न आने के कारण भारत भारी संकट में आ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here