11 गेंदों पर 8 रन ही बना सके, वैभव सूर्यवंशी ने फिर भी तोड़ दिया ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में फेल रहे। 11 गेंदों पर वैभव के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले। इस पारी के दौरान उन्होंने मेडन ओवर भी खेला। मोहिसन खान के खिलाफ लगातार 5 डॉट गेंद खेलने के बाद वह छठे पर आउट हो गए। इस 8 रनों की पारी के दौरान भी वैभव ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज

अपनी पारी में दो रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंद पर 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 227 गेंदों पर वैभव के 500 रन पूरे हुए। अभी तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। 2014 सीजन के दौरान मैक्सवेल ने 260 गेंदों पर अपने 500 रन पूरे किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here