13.3 करोड़ भारतीयों को ‘घुसपैठिया’ बताना भारतीयता का अपमान : खरगे

0

दिल्ली में SIR और वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और अमित शाह पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राशिद अल्वी और पवन खेड़ा ने प्रदर्शन प्रतिबंधों और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।दिल्ली में SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल से हटाना विरोध के अधिकार को सीमित करने जैसा है। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियों को लेकर सरकार को घेरा, जबकि पवन खेड़ा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

विरोध के अधिकार की भी चोरी – Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर गृह मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि 13.3 करोड़ भारतीयों को ‘घुसपैठिया’ बताना भारतीयता का अपमान है। खरगे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में ‘पहले वोट चोरी, फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी’ का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिरासत और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर अमित शाह के बयान के जवाब में कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों के परिचालन पर पाबंदियों से आम लोगों को परेशानी हुई।

अल्वी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई, 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्थाओं ने प्रदर्शन से भी बड़ा संदेश दिया।

ये भी पढ़ें – Hardoi News: मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध सीज, डेयरी से भारी मात्रा में केमिकल भी बरामद

पवन खेड़ा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि राजनीतिक नेतृत्व के आदेशों का पालन करना जवाबदेही से बचने का आधार नहीं हो सकता। उन्होंने NSUI प्रदर्शनकारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें – Prayagraj News: माफिया की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, CM योगी कल करेंगे भूमि पूजन

गृहमंत्री अमित शाह की तुलना गेम्स ऑफ थ्रोन्स के कैरेक्टर से

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना टीवी सीरीज Game of Thrones के एक किरदार जॉफ्री बैराथन उर्फ ‘Mad King’ से की। उन्होंने शाह की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here