25 हजार रुपये लूटे जिला अस्पताल में भर्ती
हट्टा में आधा दर्जन युवकों ने सुनसान जगह ले जाकर की बेरहमी
हट्टा पुलिस ने शुरू की जांच_
बालाघाट
ग्रामीण और हट्टा थाना क्षेत्र में 10 अगस्त की दोपहर 4 साल पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। युवक की जेब से 25 हजार रुपये भी निकाल के आरोप लगे। घायल युवक आशीष पिता अमृतलाल बनोटे 26 वर्ष। ग्राम टवेझरी थाना भरवेली निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। हट्टा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से रहते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष बनोटे 26 वर्ष टवेझरी निवासी निर्माणाधीन मकान में सरिया बांधने का काम करता है। आशीष ने बताया कि 4 साल पहले एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग था जो बाद में टूट गया था।10 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे आशीष मजदूरों को भुगतान करने के लिए घर से 25 हजार रुप लेकर निकला था। इसी दौरान दीपक नगपुरे निवासी ग्राम बगदरा, अभय लिल्हारे निवासी ग्राम आंवलाझरी और महेंद्र चौधरी निवासी मंझारा मोटरसाइकिल से आए। दीपक ने स्लैब बांधने का काम देखने की बात कहकर आशीष को साथ चलने के लिए कहा इन युवकों ने आशीष को ग्राम बगदरा की मरघाटी ले गए। वहां जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट की। इसके बाद उसे जबरदस्ती हट्टा ले गये। हट्टा शराब दुकान के पास कुछ और लोगों को बुलाया गया। सभी ने शराब पी। इसके बाद आशीष को मटन मार्केट के पीछे सुनसान जगह ले जाकर हाथ-मुक्के और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा गया। आशीष बेहोश हो गया तो पानी छिड़ककर उसे होश में लाया गया। तो वहां भागने की कोशिश करने लगा किंतु जेब में 25 हजार नहीं थे।आशीष ने बताया कि जब वह भागने लगा तो उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये गायब थे। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे रस्सी से लटकाकर मार डालने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर आशीष ग्राम चिखला अपनी मौसी के घर पहुंचा और घटना के संबंध में अपनी मौसी को बताया।घटना की सूचना मिलते ही आशीष के भाई अनिकेत बनोटे और चचेरा भाई विनय बनोटे चिखला पहुंचे। और घायल आशीष को मोटरसाइकिल में बैठाल कर हट्टा पुलिस थाना पहुंचे। हट्टा पुलिस ने पुलिस वाहन से आशीष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया।11 अगस्त को हट्टा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर आशीष बनोटे का बयान दर्ज किया। आशीष ने पुलिस को बताया कि लड़की के रिश्तेदार अभय लिल्हारे अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट कर रहे हैं और 25 हजार रुपये भी छीन लिए हैं। हट्टा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते घटना की वास्तविक कारणो की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही आगे वैधानिक कार्रवाई की जाए










































