हथकड़ी पहनकर ही लौटेंगी शेख हसीना’, विजय दिवस पर वापसी के ऐलान के बाद बांग्लादेश सरकार का सख्त रुख

0

Sheikh Hasina Bangladesh Comeback: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर यानी विजय दिवस पर स्वदेश लौटने की योजना बनाई है। अवामी लीग के प्रवक्ता के मुताबिक, वह चाहती हैं कि बांग्लादेश सरकार दिल्ली से ढाका तक उनकी यात्रा के लिए राष्ट्रीय विमान सेवा की व्यवस्था करे। हालांकि, बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि हसीना को लौटना है तो हथकड़ी पहनकर कैदी के रूप में आना होगा।

Sheikh Hasina Bangladesh Comeback: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी का ऐलान किया है। भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं हसीना ने 16 दिसंबर यानी बांग्लादेश के विजय दिवस पर स्वदेश लौटने की योजना बनाई है। इसकी जानकारी बांग्लादेश अवामी लीग पार्टी के प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि शेख हसीना चाहती हैं कि बांग्लादेश सरकार दिल्ली से ढाका वापसी के लिए राष्ट्रीय विमान सेवा के जरिए उनके हवाई परिवहन की व्यवस्था करे। हालांकि, उनके इस ऐलान पर बांग्लादेश सरकार की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

हथकड़ी पहनकर ही बांग्लादेश लौट सकती हैं हसीना: हुमायूं कबीर

बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने हसीना की वापसी की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी इच्छा और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। उन्होंने दो टूक कहा, “अगर शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें हथकड़ी पहनकर एक कैदी के रूप में आना होगा।”

कबीर ने कहा कि हसीना कोई सामान्य यात्री नहीं हैं, जिन्हें नियमित कमर्शियल फ्लाइट से देश में आने की अनुमति दी जा सके। उनके मुताबिक, हसीना की वापसी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के तहत ही संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की इच्छा अलग हो सकती है, लेकिन देश के कानून और मौजूदा परिस्थितियां अलग हैं।

देश छोड़ने के लिए मजबूर हुई थीं शेख हसीना

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल होने पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। वह करीब 15 साल तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। उनके शासन के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी।

बांग्लादेश की एक अदालत ने आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामले में उनकी गैरमौजूदगी में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। हालांकि, हसीना ने इस फैसले को खारिज किया है और कहा है कि बांग्लादेश लौटने पर वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

‘देशवासियों के बीच विजय दिवस मनाना चाहती हैं शेख हसीना’

हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के मुताबिक, 16 दिसंबर को वापसी की तारीख चुनना बेहद प्रतीकात्मक है, क्योंकि इसी दिन बांग्लादेश पाकिस्तान से आजादी की जीत का जश्न मनाता है। हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने भी उम्मीद जताई कि वह विजय दिवस अपने देशवासियों के बीच मनाएंगी। इस बीच, हसीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटेंगी और मौत भी उन्हें स्वदेश वापसी से नहीं रोक सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here