47 की उम्र में झटके 5 विकेट, इमरान ताहिर ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

Imran Tahir World Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए इमरान ताहिर ने 47 साल की उम्र में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।Imran Tahir World Record: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए इमरान ताहिर ने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम दंग रह गया। 47 साल की उम्र में भी उनकी फिरकी का जादू पहले जैसा ही बरकरार है। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गयाना का सामना सेंट लूसिया किंग्स से था। सेंट लूसिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ।

इमरान ताहिर ने रच दिया नया इतिहास

गयाना के कप्तान ने गेंद ताहिर को थमाई और ताहिर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस पंजे के साथ ताहिर ने T20 क्रिकेट का एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह T20 फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। उनकी उम्र इस समय 47 साल और 167 दिन है। खास बात यह है कि उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल यानी 2025 के CPL सीजन में उन्होंने 46 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल लिया था, जिसे अब उन्होंने और बेहतर कर दिया है।ताहिर के गेंदबाजी के आगे सेंट लूसिया ने टेके घुटने

ताहिर की घातक गेंदबाजी के आगे सेंट लूसिया की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। उनके लिए केमिल पूरन ने 43 और ओबस पिएनार ने 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, बाकी कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। गयाना के लिए मेहदी हसन मिराज ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके। जवाब में 120 रनों का लक्ष्य गयाना ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक समय टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने 37 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में क्वेंटिन सैम्पसन ने सिर्फ 11 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन ठोककर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। मैच में शानदार 5 विकेट हॉल के लिए इमरान ताहिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here