पुलिस बॉयज, डायमंड रॉक, मॉयल भरवेली और चिखलाझोड़ी ने जीते मैच
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 8 सितंबर से 13 सितम्बर तक स्थानीय रेंजर कॉलेज मैदान में किया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन 9 सितम्बर को चार मैच खेले गए। इसमें जूनियर पुलिस बॉयज, डायमंड रॉक, मॉयल इलेवन भरवेली एवं रोशन फुटबॉल क्लब चिखलाझोड़ी विजयी हुई।मैच में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, नपा सभापति कमलेश पांचे, वकील वाधवा, उज्जवल आमाडारे, खगेश कावरे उपस्थित रहे।
इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारी गणेश अग्रवाल ने बताया कि पहला मैच बॉयज फुटबॉल क्लब उकवा व जूनियर पुलिस बॉयज बालाघाट के बीच खेला गया। इसमें बालाघाट 1-0 गोल से विजयी हुई। दूसरा मैच डायमंड रॉक फुटबाल क्लब व आरके फुटबाल क्लब गुदमा के बीच खेला गया। इसमें डयमंड रॉक 1-0 गोल से विजयी हुई। तीसरा मैच मॉयल इलेवन भरवेली व न्यू बॉयज भरवेली के बीच हुआ। इसमें मॉयल इलेवन 1 गोल से जीती। वहीं चौथा मैच नवोदय विद्यालय वारासिवनी बनाम रोशन फुटबॉल क्लब चिखलाझोड़ी के बीच खेला गया। इसमें चिखलाझोड़ी के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 गोल से जीत दर्ज की। मैच के दौरान अतिथि के रूप में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संदीप कुमार जैन, खेल शिक्षक अयाज अंसारी, राजेश सेवईवार उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक के रूप में मुकेश तिलासी, रूपनाथ गढ़पाले, एंजलसिंह ठाकुर, शुभम, आलोक, नयन उइके रहे।










































