Disha Salian केस में फिर Sushant Singh Rajput का जिक्र, श्वेता सिंह कीर्ति ने सचिन वाजे से की बड़ी अपील

0

Sushant Singh Rajput Case Update: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक बार फिर चर्चा में हैं। दिशा सालियान केस में CBI जांच शुरू होने के बाद उन्होंने अब बड़ा सवाल उठाया है।Sushant Singh Rajput Case Update: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से जुड़े केस में आया नया मोड़ है। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI इस मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने मुंबई पुलिस से केस से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज भी मांगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का रिएक्शन सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि श्वेता सिंह कीर्ति ने क्या बयान दिया है।ता सिंह कीर्ति ने कही ये बात

श्वेता सिंह कीर्ति लंबे समय से सुशांत के मामले में सच्चाई सामने आने की मांग करती रही हैं। अब दिशा सालियान केस में CBI की एंट्री के बाद उन्होंने जांच को लेकर उम्मीद जताई है। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waze) से भी अपील की है कि ‘अगर सचिन वाजे को लेकर सामने आ रही हालिया खबरें सही हैं और उनके पास वाकई ऐसी जानकारी है, जो सच्चाई सामने लाने में मदद कर सकती है, तो मैं उनसे अपील करता हूं कि वो आगे आएं और जो कुछ भी वो जानते हैं, वो सब सीबीआई और संबंधित अधिकारियों के सामने रखें। अगर किसी गवाह के पास कोई अहम सबूत है और वो सच बोलने के लिए तैयार है, तो कानून के मुताबिक उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। छह लंबे सालों से परिवार और करोड़ों लोग जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ये सनसनी फैलाने या अटकलें लगाने का समय नहीं है। ये सबूत, हिम्मत और सच्चाई का समय है। अगर आप कुछ जानते हैं, तो बोलिए। अगर आपके पास सबूत है, तो उसे सौंपिए। जांच एजेंसियों को उस सबूत के आधार पर आगे बढ़ने दीजिए, वह सबूत उन्हें जहां भी ले जाए।’CBI के हाथ में पहुंचा मामला

दिशा सालियान की मौत जून 2020 में हुई थी और इस मामले को लेकर पिछले कई सालों से अलग-अलग दावे और सवाल सामने आते रहे हैं। अब बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI को जांच की जिम्मेदारी मिली है। दिशा सालियान का नाम अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, दोनों मामलों के बीच किसी आपराधिक संबंध को लेकर अलग-अलग समय पर कई दावे सामने आए हैं, लेकिन इन्हें तथ्य के तौर पर नहीं माना जा सकता। अब CBI की जांच के बाद एक बार फिर इस मामले से जुड़े सवाल चर्चा में हैं। श्वेता ने भी हाल में CBI जांच शुरू होने पर उम्मीद जताई थी कि आखिरकार सच सामने आएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सत्य को कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। CBI की जांच आगे बढ़ने के साथ अब ये देखना अहम होगा कि एजेंसी पुराने रिकॉर्ड, उपलब्ध सबूत और मामले से जुड़े अलग-अलग बयानों की किस तरह पड़ताल करती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here