आईपीएल 2026 अपने आखिरी फेज में पहुंच रहा है। लीग में इस सीजन कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल दिखाया है तो कई के प्रदर्शन से निराशा हुई है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी लीग का हिस्सा है जो शायद अगले सीजन नजर नहीं आएं। इसमें प्रदर्शन के साथ ही उनका उम्र भी फैक्टर है। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने जब लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा तो हर किसी को हैरानी हुई। दो मैचों में उन्हें इस सीजन 15 रन हैं। पिछले दो सीजन में 17 मैच में उन्होंने 223 रन बनाए। इंग्लैंड टीम से भी वह बाहर हैं और आईपीएल करियर का भी इस सीजन के बाद अंत हो सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। धोनी जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका अगला सीजन खेलना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। सीएसके को संजू सैमसन के रूप में कमाल का विकेटकीपर बल्लेबाज भी मिल गया है।
केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस पर खरीदा था। इस सीजन 12 मैचों के बाद रहाणे के बल्ले से 251 रन निकले हैं। उनका औसत 23 और स्ट्राइक रेट 131 का है।
मुंबई इंडियंस में शार्दुल ठाकुर ट्रेड होकर आए थे। इस सीजन उन्हें 8 मैच खेलने का मौका मिला है और इसमें शार्दुल ने 12 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। ऐसे में तय दिख रहा है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर देगी।
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में आईपीएल 2026 का हिस्सा बने थे। केकेआर ने दो मैचों में मौका देने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया। मुजरबानी को शायद ही आईपीएल में अब मौका मिले।










































