656 ड्रोन, 73 मिसाइलें: यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला, 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

0

कीव: रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर 656 ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा कि कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और तीन बच्चे सहित 58 लोग घायल हो गए। कीव के आठ जिलों में आवासीय इमारतों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

पूरे यूक्रेन पर रूस का हवाई हमला

यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी हमले की खबरें आईं। आपातकालीन सेवा के अनुसार, मध्य निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में रूसी हमलों में निप्रो शहर को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए। बचावकर्मी मौके पर पहुंचे ही थे कि एक अन्य हमला हो गया जिसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई।जेलेंस्की ने दी चेतावनी

हमले में दो मंजिला आवासीय इमारत और चार मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी इमारत के मलबे में लोग फंसे हुए थे। रात भर और सुबह तक धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हवाई हमले के अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की थी।

पोडिल्स्की में मची तबाही

पोडिल्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे लोग मलबे में दब गए। हवाई हमले की चेतावनी जारी रहने के बीच सुबह तक बचाव अभियान जारी था। सोलोमियांस्की जिले में 20 मंजिला और 24 मंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
यूक्रेन ने मित्र देशों के मांगे एयर डिफेंस सिस्टम

यूक्रेन के अधिकारी रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए सहयोगी देशों से अधिक हवाई रक्षा मिसाइलों की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन बड़ी संख्या में ड्रोन को रोकने में सक्षम है, हालांकि बैलिस्टिक मिसाइलें देश की हवाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here