8000mAh बैटरी वाले धांसू फोन की बिक्री शुरू, पहली सेल में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

0

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी की तरफ से हाल ही में अपने फैंस के लिए Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया था। नया फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अब आप इसे आज यानी 27 मई से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है। आप इसे बंपर डिस्काउटं के साथ EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Realme 16T 5G की कीमत

अगर आप Realme 16T 5G को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके अलावा मिड वेरिएंट में आपको 8GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 31,999 रुपये है और टॉप मॉडल जो कि 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है

आपको बता दें कि Realme 16T 5G के तीनों की वेरिएंट की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ग्राहकों को फर्स्ट सेल में ही 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा खरीदारों को 1400 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो बता दें कि आप इसे 2228 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीद सकेंगे।Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 16T 5G को कंपनी ने मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। इसमें आपको 6.8 इंच की फुलएचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसके अलावा आपको इसके डिस्प्ले में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। इसमें कंपनी ने Arm Mali-G57 MC2 GPU का भी सपोर्ट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने डु्अल कैमरा सेटअप दिया है। 50MP का Sony IMX852 सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अगर इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने IP68 + IP69 Pro की रेटिंग दी है। इसके अलावा इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग की कनेक्टिविटी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here