कम सैलरी में भी पूरे होंगे बड़े सपने! घर, पढ़ाई और रिटायरमेंट के बीच ऐसे बिठाएं तालमेल

0
  • आज के समय में अधिकांश भारतीय परिवारों के वित्तीय लक्ष्यों में घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा और आरामदायक रिटायरमेंट ये तीन सबसे बड़े उद्देश्य होते हैं। लेकिन इन सभी को एक साथ पूरा करना आसान नहीं है, खासकर जब सैलरी लगभग 1,00,000 लाख रुपए प्रति माह हो। हालांकि, एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
  • किस लक्ष्य के लिए कितनी राशि
  • सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इन तीनों लक्ष्यों के लिए कितनी राशि की आवश्यकता होगी। मान लेते हैं कि आपकी उम्र 33 वर्ष है और आप अगले 4 वर्षों में घर के लिए डाउन पेमेंट, 16 वर्षों में बच्चों की शिक्षा और 28 वर्षों में रिटायरमेंट फंड तैयार करना चाहते हैं। आज के समय में घर के लिए डाउन पेमेंट का खर्च लगभग 15–18 लाख रुपए होगा, बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगभग 80 लाख के करीब हो सकता है और आरामदायक रिटायरमेंट के लिए लगभग 6–7 करोड़ रुपए की राशि चाहिए होगी।
  • बचत को सही तरीके से बांटे
  • इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको अपनी बचत को सही तरीके से विभाजित करना चाहिए। सबसे पहले, अपने लक्ष्य की समय सीमा (Timeline) को नोटडाउन करें। एक बार आप यह तय कर लें कि किस लक्ष्य के लिए कितने वर्षों में पैसे चाहिए तो आप जोखिम और निवेश रणनीति चुन सकते हैं। अगर कोई लक्ष्य निकट है, तो उसमें कम जोखिम वाली निवेश योजनाओं का इस्तेमाल करें वहीं, अगर लक्ष्य दूर है तो लंबी अवधि वाले ग्रोथ ओरिएंटेड (growth-oriented) निवेश बेहतर होंगे।
  • कौन-से लक्ष्य के लिए कौन-सी स्कीम
  • घर खरीदने के लिए आप शॉर्ट-टर्म डेब्ट फंड, recurring deposits या conservative investments का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आप इक्विटी म्यूचुअल फंड SIP जैसे निवेश चुन सकते हैं क्योंकि लंबे समय में यह बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। रिटायरमेंट के लिए EPF और NPS जैसी योजनाओं के साथ ही बड़े प्रदर्शन देने वाले लार्ज कैप और इंडेक्स फंड में निवेश करना फायदेमंद होता है।
  • तीन लक्ष्यों के लिए मासिक खर्च
  • अगर कोई व्यक्ति तीन बड़े लक्ष्यों घर, बच्चों की पढ़ाई और रिटायरमेंट के लिए एक साथ योजना बनाता है, तो उसे हर महीने अच्छी-खासी बचत करनी होगी। लगभग 4 साल में घर के लिए 19.5 लाख जुटाने के लिए करीब 36,000 रुपए प्रति माह, 16 साल में बच्चों की पढ़ाई के लिए 91 लाख रुपए के लिए लगभग 17,500 रुपए प्रति माह और 28 साल में रिटायरमेंट के लिए 7 करोड़ इकट्ठा करने के लिए करीब 28,000 प्रति माह निवेश करना होगा। इन तीनों को मिलाकर देखा जाए तो आज के हिसाब से घर के अन्य खर्चों और होम लोन EMI से पहले कुल 80,000–82,000 रुपए प्रति माह की बचत जरूरी बनती है।
  • तीन लक्ष्यों के लिए रणनीति
  • कई परिवारों के लिए घर, बच्चों की पढ़ाई और रिटायरमेंट तीनों लक्ष्यों के लिए एक साथ बचत करना मुश्किल होता है। अगर आपकी मासिक बचत क्षमता कम है तो रिटायरमेंट के निवेश को कम न कर घर के डाउन पेमेंट जैसे नजदीकी लक्ष्य को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं। इससे घर खरीदने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आपकी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here