- Abhishek Sharma Hospitalised: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच से पहले ये खबर सताने वाली है।
- अभिषेक शर्मा को क्या हुआ हैः भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत दूसरे वर्ल्ड कप मैच में उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ हुए विश्व कप के पहले मैच में भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। उनको मुंबई में खेले गए उस मैच में मैदान पर उतरने के बाद तेज बुखार था और उपचार भी दिया गया था।
- गौरतलब है कि यूएसए के खिलाफ हुए विश्व कप में भारत के पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा फील्डिंग के लिए नहीं आए थे और ना ही वो टीम डगआउट में नजर आए थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा परंपरा के मुताबिक टीम के साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने भी नहीं पहुंचे थे।









































