बालाघाट।
होली की धुरेड़ी के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की पहली सालगिरह से पहले ही पत्नी ने अपने पति को हमेशा के लिए खो दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से सैलून संचालक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। मृतक अंकित पिता काशीराम बंदेवार34 वर्ष चमनटोला लामता निवासी है। और इस व्यक्ति के दोस्त तिलेंद्र खैर 36 वर्ष का इलाज अस्पताल में उसका इलाज जारी
है।
जानकारी के अनुसार 4 मार्च की देर शाम अंकित बंदेवार अपने दोस्त तिलीन्द्र खरे के साथ रंगोपाट मंदिर गये थे और पूजा करके दोनो मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लामता से परसवाड़ा रोड़ पर स्थित सलंगटोला के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से लामता अस्पताल लाकर भर्ती किये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया था। अंकित की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए लेकर गए।लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घायल उसके दोस्त तिलेन्द्र खरे का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है जिला अस्पताल पुलिस ने 5 मार्च को अंकित बंदेवार का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिये है। और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित लामता भिजवा दीबताया जा रहा है कि अंकित की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और उसकी पहली सालगिरह आने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही इस दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। अंकित लामता के चमनटोला में सैलून की दुकान संचालित करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसके परिवार में एक बड़ा भाई माता-पिता और दो बहने हैं।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाता है। जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।









































