जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न,

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।रविवार को नगर के एमएलबी स्कूल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर कैडेट, जूनियर इंडिविजुअल काता, इंडिविजुअ कुमिते, टीम कता, टीम फाइट जैसे इवेंटो में अपने अपने वजन ओर उम्र के हिसाब से खिलाड़ियों ने भाग लिया और मेडल प्राप्त किए।बताया गया कि इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो को 1 से 3 मई तक इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा।जहा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।वही राष्ट्रीय स्तर के बाद आगामी समय मे आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार को एमएलबी स्कूल में आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अरुण कुमार तुमसरे, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय बालाघाट की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए, पहला पायदान है यह प्रतियोगिता-प्रवीण
आत्मरक्षण एवं करते विकास संघ बालाघाट के सचिव प्रवीण नन्हेट ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता ऑफिशल प्रतियोगिता है जिसके अंतर्गत सभी खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप एशियन चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए चयन किए जाते हैं आत्मरक्षण एवं करते विकास संघ बालाघाट मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन से एफिलिएटिड है और मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त है जो की एकमात्र ऑर्गनाइजेशन है जिसे वर्ल्ड कराटे फेडरेशन इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी और एशियाई कराते फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है। आगामी समय में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में होना है उसी के लिए आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराकर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए गए हैं।इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में निधि नन्हेट विक्रम अवॉर्डी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी,प्रतीक नन्हेट, कार्तिक तितरमारे, सारुण सोनवाने ,साहिल सोनवाने ,यथार्थ गर्दे ,विहान बिसेन, भव्य अग्रवाल ,वासु विश्वकर्मा ,साहिल नारनौरे, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here