सर, मेरे पिता का निधन हो गया है, प्लीज मुझे अच्छे नम्बरो से पास कर दो!

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में 22 फरवरी से शुरू हुआ, कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 5 अप्रैल रविवार को संपन्न हो गया।यहां करीब 43 दिनों तक चले इस मूल्यांकन कार्य के दौरान मूल्यांकन कर्ताओं को कई बच्चों की ऐसी कॉपियां मिली,जिसमें, उन्हें पास करने के लिए बच्चो ने भावुक संदेश भी लिखकर छोड़ा था।जहा कुछ विद्यार्थियों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर मूल्यांकनकर्ताओं से उन्हें पास करने की गुहार लगाई।बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान कई ऐसी उत्तरपुस्तिकाएँ मूल्यांकनकर्ताओं के पास पहुँचीं, जिनमें छात्रों ने अपने उत्तरों के साथ-साथ अपनी निजी परेशानियाँ भी लिखकर,उन्हें पास करने की विनती की थी।
जानकारी के अनुसार, कई छात्र-छात्राओं ने अपनी कॉपियों में बेहद मार्मिक संदेश लिखे। किसी ने माता-पिता के निधन का दर्द बयां करते हुए सहानुभूति की अपील की, तो किसी ने परीक्षा के दौरान बीमार पड़ने की बात लिखी।किसी ने भगवान का हवाला देते हुए उसे पास करने की गुहार लगाई।तो वहीं, किसी विद्यार्थियों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि यदि वे इस बार पास नहीं हुए तो आगे पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here