आमतौर पर लोगों को लगता है कि अगर उनकी सालाना कमाई टैक्स छूट की सीमा (जैसे ₹2.5 लाख या ₹3 लाख) से कम है, तो उन्हें इनकम टैक्स विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन आयकर नियमों की दुनिया इतनी सरल नहीं है। इनकम टैक्स विभाग केवल आपकी ‘कमाई’ पर ही नजर नहीं रखता, बल्कि आपके ‘खर्चों’ और ‘बड़े लेन-देन’ पर भी नजर रखता है। कई बार आपकी आय भले ही टैक्स के दायरे से बाहर हो, लेकिन आपके द्वारा किए गए कुछ खास काम आपको कानूनी तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए मजबूर कर देते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से 3 बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से आपको ITR भरना ही होगा।
भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान
आज के समय में बिजली बिल आपके लाइफस्टाइल का एक बड़ा पैमाना बन गया है। इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, अगर आपने एक वित्त वर्ष (एक साल) के दौरान कुल मिलाकर ₹1 लाख या उससे अधिक का बिजली बिल चुकाया है, तो आपके लिए ITR फाइल करना अनिवार्य है। भले ही आपकी कुल सालाना आय ₹2 लाख ही क्यों न हो, यदि बिजली का बिल ₹1 लाख को पार कर गया है, तो विभाग यह मानकर चलता है कि आपकी जीवनशैली और खर्च आपकी घोषित आय से मेल नहीं खा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ITR के जरिए आपको अपने खर्चों का ब्योरा देना होता है।
विदेश यात्रा पर बड़ा खर्च
अगर आप विदेश घूमने के शौकीन हैं या किसी काम से बाहर गए हैं और आपने अपनी या किसी और की विदेश यात्रा पर ₹2 लाख या उससे ज्यादा खर्च किए हैं, तो आपको ITR भरना होगा। बहुत से लोग सोचते हैं कि बचत के पैसों से विदेश यात्रा की है और आय कम है तो टैक्स की चिंता क्यों? लेकिन सरकार के नियम स्पष्ट हैं विदेश यात्रा पर ₹2 लाख से अधिक का खर्च ‘हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन’ की श्रेणी में आता है। भले ही आपकी आय टैक्स फ्री लिमिट के अंदर हो, इस खर्च के कारण आपको विभाग को सूचित करना अनिवार्य हो जाता है।










































