SIM Card In Post Office: BSNL सिम कार्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, इन सरकारी ऑफ‍िसों में भी हो रही ब‍िक्री

0

BSNL , टेलीकॉम सेक्टर में आगे निकलने के लिए नई-नई स्ट्रेटजी अपना रही है। अब कंपनी अपने सिम कार्ड की बिक्री बढ़ाने के लिए पोस्ट ऑफिस का सहारा ले रही है। किसी भी कंपनी को अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने के लिए एक डिस्ट्रीब्यूशन चैनल की जरूरत होती है। पोस्ट ऑफिस, सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लिए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल का काम करेगा। हाल ही में, डाक विभाग (DoP) और BSNL के बीच एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनी ने पोस्ट ऑफिस के जरिए अपने SIM कार्ड बेचना शुरू कर दिया 

पोस्ट ऑफिस पर शुरू हुई सिम की बिक्री

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, डाकघरों के वरिष्ठ अधीक्षक बलबीर सिंह ने पुष्टि की कि समझौता लागू हो चुका है और सिम की बिक्री भी शुरू हो गई है। अभी यह रोल आउट फेज में है। आने वाले हफ्तों में इसे कई डाकघरों में शरू कर दिया जाएगा। बलबीर सिंह का कहना है कि जहां एक ओर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के दफ्तर पूरे शहर में फैले हुए हैं। वहीं BSNL का कनेक्शन पाने की इच्छा रखने वालों के पास सीमित ऑप्शन होते हैं। साथ ही, BSNL केंद्रों पर लोग कम जा पाते हैं। ऐसे में डाकघर, उनके लिए SIM कार्ड खरीदने और रिचार्ज करवाने के लिए एक सुविधाजनक जगह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here