कार में गाय तस्करी के दौरान हादसा- पेड़ से टकराई कार

0

बालाघाट
ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र के ग्राम खुरसोड़ी में रविवार सुबह एक कार से गाय तस्करी के दौरान सड़क हादसा हो गया। कार विद्युत पोल से टकराने के बाद पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तस्कर वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस हादसे में एक गाय घायल हो गई। ग्रामीण पुलिस द्वारा घायल गाय का इलाज करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को सुबह झाइलो कार एमपी 20 टी 8653 में दो गायों को भरकर खुरसोड़ी बस्ती के रास्ते गोंदिया रोड की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खुरसोड़ी के नाले के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पहले विद्युत पोल से टकराया,फिर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग भाग खड़े हो गए। इस हादसे में दोनों गायों में से एक घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गाय का उपचार कराया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here