भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट सेमुअल गूजी ने नीरव मोदी को मुकदमा चलाने के लिए भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। इस दौरान लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका निष्पक्ष है। कोर्ट भारत सरकार के आश्वासन से संतुष्ट है। नीरव मोदी को अब मुंबई के आर्थर जेल में रखा जाएगा। नीरव मोदी फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है।