Home Loan Eligibility 2026: आज के समय में अपना घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के कारण ज्यादातर लोग Home Loan का सहारा लेते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि आखिर किस उम्र तक Home Loan मिल सकता है और क्या रिटायरमेंट के बाद भी घर खरीदने का सपना पूरा किया जा सकता है। बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देते समय उम्र को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं, क्योंकि इससे सीधे तौर पर लोन चुकाने की क्षमता जुड़ी होती है।
Home Loan के लिए कितनी होनी चाहिए उम्रआमतौर पर ज्यादातर बैंक Home Loan के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल तय करते हैं। यानी 21 साल से कम उम्र का व्यक्ति होम लोन के लिए आवेदन नहीं कर सकता। वहीं अधिकतम उम्र की बात करें तो यह नौकरी, प्रोफेशन और आय के प्रकार पर निर्भर करती है।
सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए नियम यह है कि लोन शुरू होने के समय आवेदक की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए और लोन खत्म होने तक उसकी उम्र 65 साल या रिटायरमेंट एज से कम होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति की उम्र 55 साल है और उसकी रिटायरमेंट उम्र 60 साल है, तो बैंक आमतौर पर उसे केवल 5 साल तक का लोन देने पर विचार करेगा।










































