मुंबई: माइक्रो-इरिगेशन (Micro-irrigation) और सोलर EPC सेक्टर की कंपनी है कैप्टन पॉलीप्लास्ट लिमिटेड (Captain Polyplast Limited)। इस कंपनी (CPL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान परिणाम दिया है। इस वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान इसकी कुल आमदनी यानी टोटल इनकम में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में इसका शुद्ध लाभ भी 91 फीसदी बढ़ा है।
शेयर बाजार को दी जानकारी
बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 23 मई 2026 को आयोजित बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी है। दी गई जानकारी के अनुसार FY26 में कंपनी की कुल आय (Total Income) सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 419.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान EBITDA 46.32 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध लाभ (Net Profit) 27.78 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि FY25 में exceptional gain शामिल होने के कारण नेट प्रॉफिट की सीधी तुलना संभव नहीं है।










































