Sridhar Vembu: ‘सबसे बड़ा बुलबुला’, श्रीधर वेम्बु ने टेक कंपनियों के AI मोह पर उठाया सवाल, बताई सबसे बड़ी चुनौती

0

oho के फाउंडर और टेक इंडस्ट्री के परिचित नाम श्रीधर वेम्बु, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे विकास पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वह दिग्गज कंपनियों को उनके AI मोह के कारण कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। श्रीधर वेम्बु ने मौजूदा AI दौर के लिए कहा है कि यह शायद अबतक का सबसे बड़ा बुलबुला हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर बड़ी टेक वेव के साथ ऐसा होता है लेकिन यह अबतक का सबसे बड़ा बबल है। उन्होंने मौजूदा दौर की सबसे बड़ी चुनौती पर भी बात की।

कहा कि चुनौती यह है कि इस दौर में बिना अधिक नुकसान उठाए कैसे आगे बढ़ा जाए। याद रहे कि दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां एआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं और इस वजह से टेक कंपनियों में लोगों की छंटनी हो रही है।श्रीधर वेम्बु ने सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे एक पोस्ट के जवाब में यह बात कही है। उस पोस्ट में एआई के क्षेत्र में हो रहे कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। Bull Theory नाम के अकाउंट से किया गया पोस्ट दावा करता है कि एआई इंडस्ट्री की बड़ी ग्रोथ असल मांग से अधिक अकाउंटिंग स्ट्रक्चर और निवेश के चक्रों पर आधारित हो सकती है। कहने का मतलब है कि OpenAI से लेकर Anthropic तक और Microsoft, Oracle, Google और Amazon जैसी कंपनियां एआई के क्षेत्र में जो काम कर रही हैं वह मौजूदा समय के लिए नहीं, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखकर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here